5 सितंबर 2015 - 16:37
एक मीटर की ऊंचाई पर उड़ने वाली चीज़ हमारी एंटी एयरक्राफ़्ट की रेंज में है।

ईरान की वायुरक्षा छावनी के कमांडर ने कहा है कि यदि कोई विमान, एक अन्य विमान से चिपक कर ईरान की सीमा में प्रविष्ट होता है तो इससे यह पता चलता है कि वह ईरान की सामरिक जानकारियां एकत्रित करना चाहता है।

ईरान की वायुरक्षा छावनी के कमांडर ने कहा है कि यदि कोई विमान, एक अन्य विमान से चिपक कर ईरान की सीमा में प्रविष्ट होता है तो इससे यह पता चलता है कि वह ईरान की सामरिक जानकारियां एकत्रित करना चाहता है।
कमांडर फ़रज़ाद इस्माईली ने शनिवार की सुबह पत्रकारों से बात करते हुए ईरान के वायु सैन्य अभ्यास के बारे में बात की और इसकी उपयोगिता को रिखांकित किया। उन्होंने कहा कि ख़तरों के दृष्टिगत हम एंटी एयरक्राफ्ट्स को विस्तृत करेंगे।  उन्होंने इस्लामी गणतंत्र ईरान के सैन्य अभ्यास में वायुरक्षा के भाग का उल्लेख करते हुए कहा कि जो भी गतिशील वस्तु धरती से एक मीटर भी उठेगी वह हमारे एंटी एयरक्राफ्ट की रेंज में होगा।
उन्होंने इस प्रश्न के उत्तर में कि देश के पूर्व में क्या कोई विमान गिरा है कहा कि देश के पूर्व में कोई विमान नहीं गिरा है किंतु यदि शत्रु का कोई विमान गिरता है तो ऐसा होना ही चाहिए।